फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कोर्स में प्रवेश को परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाई

Wed, 01 May 2019 05:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

एचपीयू ने प्रवेश परीक्षा आधारित स्नातकोत्तर डिग्री और डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख पांच मई तक बढ़ा दी है। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


पहले आवेदन की तिथि एक मई तय थी। अब पांच मई तक विवि की वेबसाइट और एडमिशन पोर्टल ऑनलाइन आवेदन के लिए खुला रहेगा। इसके बाद तीन दिन तक भरे गए परीक्षा फॉर्म में त्रुटि का सुधार करने को अतिरिक्त समय दिया जाएगा। 

यह सिर्फ उन विद्यार्थियों के लिए होगा, जिन्होंने पांच मई तक परीक्षा फॉर्म भरने और फीस ऑनलाइन जमा करवाने की प्रक्रिया पूरी कर ली होगी। पांच मई तक ऑनलाइन फार्म भरने के विवि के फैसले से प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को लाभ होगा। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में आम छात्रों को पीजी कोर्स परीक्षा फॉर्म भरने को इस बार मिले महज बीस दिन का मामला उठाया था। इसमें छात्रों की समस्या को देखते हुए अतिरिक्त समय देने की बताई उठाई थी।
विज्ञापन


एडमिशन पोर्टल देरी से खुलने और प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में इंटरनेट की दिक्कतों व साइट के कारण पेश आई दिक्कतों का हवाला दिया था। इस कारण बहुत से छात्र प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने से वंचित रह गए थे।

एनएसयूआई, एसएफआई और एबीवीपी ने भी विवि प्रशासन से फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाने की मांग उठाई थी। विवि के डीएस ने कहा कि इस संबद्ध में अधिक जानकारी के लिए विवि के हेल्पलाइन नंबर 0177-2833648 के साथ विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध विभागों के टेलीफोन नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें