फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: यूकेएसईई प्रवेश परीक्षा 2019 के लिए आवेदन शुरू, 11 मई है अंतिम तिथि

Sun, 28 Apr 2019 03:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय ने उत्तराखंड स्टेट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (यूकेएसईई) के आवेदन शुरू कर दिए हैं। यह प्रवेश परीक्षा 18 व 19 मई को प्रदेश में अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


यूकेएसईई की आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होनी थी लेकिन तकनीकी कारणों से शुरू नहीं हो पाई। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अलकनंदा अशोक ने जिम्मेदारी संभालने के दो दिन बाद ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करा दी है। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा की जो तिथि तय की गई थी, उसी तिथि पर परीक्षा होगी। इसके लिए 11 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 11 मई 2019
एमटेक, एमफार्मा, एमबीए : 18 मई 2019
बीएचएमसीटी, बीफार्मा, एमसीए, बीटेक, बीफार्मा, एमसीए लेटरल एंट्री : 19 मई 2019
प्रवेश परीक्षा परिणाम की तिथि : 10 जून 2019

आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 1500 रुपये
एससी, एसटी : 750 रुपये

ऑनलाइन व ऑफलाइन परीक्षा
18 मई को देहरादून, रुड़की और हल्द्वानी में ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा होगी। 19 मई को देहरादून, रुड़की, हल्द्वानी में ऑनलाइन व ऑफलाइन जबकि द्वाराहाट, श्रीनगर, पिथौरागढ़, टिहरी और गोपेश्वर में ऑफलाइन परीक्षा होगी।
विज्ञापन


ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.uktech.ac.in पर जाएं। यहां होम पेज पर सबसे ऊपर यूकेएसईई 2019 लिखा नजर आएगा। इस पर क्लिक करें। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें