अब तक सेमेस्टर सिस्टम में यूजी में यूजीसी की 2016 की जारी गाइडलाइन के मुताबिक प्रदेश विश्वविद्यालय छह सेमेस्टर में न्यूनतम 132 क्रेडिट पूरे होेने पर स्नातक की डिग्री दे रहा है। ऑनर्स डिग्री 148 क्रेडिट पर दी जा रही है। एचपीयू तय नियमों के मुताबिक हर सेमेस्टर में कोर्स के आधार पर लेटर ग्रेड प्वाइंट, ग्रेड प्वाइंट और क्रेडिट प्वाइंट देता है।
सेमेस्टर में ऐसे होता है क्रेडिट वितरण- छह सेमेस्टर के ग्रेड प्वाइंट और क्रेडिट को तय फार्मूला लगाकर डिग्री का सीजीपीए तय किया जाता है। छात्र प्रति सेमेस्टर चार परीक्षाएं देकर कुल 24 क्रेडिट पूरे करते हैं।
सभी सेमेस्टर में डिस्पिलन स्पेसिफिक कोर्स पढ़ता है, तीसरे से छठे सेेमेस्टर तक एसईसी (कौशल विकास कोर्स ), पांचवें और छठे सेमेस्टर में अंतर संकाय जेनेरिक इलेक्टिव और पहले से चौथे सेमेस्टर तक कंपलसरी कोर्स पढ़ता है, उसकी परीक्षा देता है।
दो अनिवार्य भाषा विषय, पर्यावरण विज्ञान विषय पढ़ता है। हर परीक्षा के अधिकतम छह क्रेडिट तय होते थे। कंपलसरी कोर्स के चार क्रेडिट दिए जाते हैं।