विवि ने मेरिट आधार पर पीजी में इस बार दिए जाने वाले प्रवेश के फैसले को देखते हुए पासआउट होने वाले बीए, बीएससी और बीकॉम बैच के छात्रों के छठे सेमेस्टर के 15 अक्तूबर को घोषित किए गए नतीजों के बाद अब दूसरे और चौथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया है। इससे अब इन छात्रों का लटका परिणाम पूरा होगा और वे पीजी कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने को अपना पूरा रिजल्ट अपलोड कर सकेंगे।
छात्रों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय ने परीक्षा परिणाम को लेकर किसी भी तरह की समस्या के जल्द निपटारे को अलग से व्यवस्था भी की है। इसके लिए ई मेल के माध्यम से या फिर टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जे एस नेगी ने कहा कि यूजी छात्रों की रिजल्ट से संबंधित समस्याओं को निपटाने को विद्यार्थी टोल फ्री नंबर और ई मेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं।
छात्र इन टोल फ्री नंबर पर कर बता सकते है समस्या
1800-180-8113 1800-180-8115,1800-180-816,
0177 2833592,0177 2831959