हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस प्रोफेशनल कोर्स के तृतीय प्रोफेशनल पार्ट एक और पार्ट दो की अप्रैल में होने वाली वार्षिक परीक्षा के लिए परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए बिना लेट फीस के 16 मार्च अंतिम तिथि तय की गई है। इसके बाद तय नियमों के तहत लेट फीस ली जाएगी। विवि रत्न, प्रभाकर, प्राक शास्त्री प्रथम और द्वितीय वर्ष और आचार्य प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं अप्रैल में होंगी। इसके लिए परीक्षा फार्म भरने को बीस मार्च अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसके बाद लेट फीस ली जाएगी। हिमाचल प्रदेश विवि का इतिहास विभाग छह मार्च को एमफिल कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग करवाएगा। इसके साथ ही एमफिल लोक प्रशासन की काउंसलिंग को 15 मार्च की तिथि तय की गई है।
परीक्षा केंद्र बदलने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे विद्यार्थी
प्रदेश विवि की 15 मार्च से शुरू हो रही परीक्षाओं में कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए दी गई घर के नजदीकी परीक्षा केंद्र में अपीयर होने की सुविधा के लिए छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए विवि अलग से लिंक जारी करेगा। इसे विवि की वेबसाइट पर और मीडिया के माध्यम से सूचित किया जाएगा। एमए, एमएससी और एमकॉम की परीक्षाएं प्रदेश भर में बनाए गए लगभग सभी परीक्षा केंद्रोें में होनी है, इसलिए छात्र सेंटर बदल कर नजदीकी परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे सकेंगे। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि सेंटर बदलने का विकल्प सिर्फ पीजी डिग्री कोर्स के छात्रों को दिया गया है। पीजी डिप्लोेमा कोर्स का परीक्षा शेड्यूल अलग से जारी किया जाना है। इसमें सेंटर बदलने की सुविधा नहीं होगी। इन परीक्षाओं के लिए एचपीयू में ही परीक्षा केंद्र बनाए जाने हैं। उन्होंने कहा कि पीजी डिग्री कोर्स के सेंटर बदलने को आनलाइन आवेदन को लिंक बदला गया है। इसे जल्द सार्वजनिक कर दिया जाएगा, उसके बाद ही छात्र आवेदन कर सकेंगे।