फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच एचएएस अधिकारियों का तबादला, दो को अतिरिक्त कार्यभार

Tue, 02 Mar 2021 08:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पांच एचएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। चंबा मेडिकल कॉलेज की अतिरिक्त निदेशक दीप्ति मंढोत्रा को कुल्लू का सहायक सेटलमेंट अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उनके पास पार्वती प्रोजेक्ट के भूमि अधिग्रहण अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। डॉ. सुरेश चंद जस्वाल को भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग में अतिरिक्त निदेशक के साथ सीईओ हिमाचल प्रदेश भवन एवं अतिरिक्त निर्माण कर्मी वेलफेयर बोर्ड का अतिरिक्त कार्यभार, अतिरिक्त निदेशक भाषा, कला एवं संस्कृति डॉ. विकास सूद को एसडीएम कंडाघाट, एसडीएम पांवटा साहिब एलआर वर्मा को आयुक्त नगर निगम सोलन और एसडीएम कंडाघाट डॉ. संजीव धीमान को एसडीएम कसौली लगाया गया है। वहीं, एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह को चंबा मेडिकल कॉलेज का अतिरिक्त निदेशक व एसडीएम नाहन रजनीश कुमार को एसडीएम पांवटा साहिब का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें