फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड काउंसलिंग के पहले राउंड में 4100 सीटें आवंटित

Sat, 20 Jul 2019 01:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश विश्वविद्यालय ने पहली बार करवाई बीएड की काउंसलिंग के पहले चरण में कुल आए 7400 आनलाइन आवेदकों में से 4100 को सीटों का आवंटन कर दिया है। सीट आवंटन की सूचना आवेदनकर्ताओं और संबंधित बीएड कॉलेजों को उनके लाग इन आईडी पर भेज दी गई है। जिसे वे लॉग इन कर देख सकते हैं। चयनित किए गए अभ्यर्थियों की 20 से 24 जुलाई तक संबंधित कॉलेजों और संस्थानों में मूल प्रमाण पत्रों की वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन


इसी अवधि के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को फीस जमा करवानी होगी। बीएड काउंसलिंग का दूसरा चरण 26 से 28 जुलाई तक चलेगा।  जिसमें आवेदनकर्ता अभ्यर्थी शेष बचे कॉलेजों की च्वायस आनलाइन भरेंगे। दो अगस्त को दूसरे चरण की सीट आवंटन की सूचना जारी की जाएगी। तीन से पांच अगस्त तक उनके प्रमाण पत्र वेरिफिकेशन और फीस जमा करवाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विवि के कंप्यूटर सेंटर के इंचार्ज मुकेश शर्मा ने बताया कि इसके बाद खाली रहने वाली सीटों के लिए तीसरे चंरण की काउंसलिंग की प्रक्रिया आठ से 10 अगस्त तक  कॉलेजों की च्वायस ऑनलाइन भरे जाने के साथ शुरू होगी, जबकि इसका सीट आवंटन 14 अगस्त को कर दिया जाएगा। बची सीटों को आवंटित करने को 26 से 27 जुलाई तक अंतिम राउंड होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एचपीयू के रिजनल रेंटर में खाली रह गईं 100 से अधिक सीटें

विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला (मोहली) में नए शैक्षणिक सत्र की दाखिला प्रक्रिया में 100 से अधिक सीटें खाली रह गई हैं। रिजनल रेंटर प्रशासन ने दाखिला लेने की तिथि 28 जुलाई तक बढ़ा दी है। क्षेत्रीय केंद्र में एलएलबी, एमए अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, एमएससी भू-विज्ञान, पीजीडीसीए विषयों में सीटें खाली रह गई हैं।

एलएलबी में 15, अंग्रेजी में 20, हिंदी में 10, राजनीति शास्त्र में 13, अर्थशास्त्र में सबसे ज्यादा 30, एमएससी गणित में एक, एम कॉम में 12, पीजीडीसीए में छह सीटें खाली रही है। इसके अलावा इसी सत्र में शुरू हुई एमए इतिहास में भी कुछ सीटें खाली रही है। उधर, क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला के निदेशक डीपी वर्मा ने कहा कि जिन विभागों में सीटें खाली रही है, पात्र विद्यार्थी 28 तक विवर्ण पुस्तिका लेकर अपने फार्म जमा करवा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें