विश्वविद्यालय ने यूजी के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि को भी आठ अक्तूबर तक बढ़ा दिया है। यूजी के रि-अपीयर परीक्षा फार्म भरने की विवि की ओर से बढ़ाई गई दरों के इस बार से वसूले जाने के छात्र संगठनों के विरोध के बाद विवि प्रशासन ने रि-अपीयर की पुरानी फीस दरें ही लिए जाने के फैसले के बाद अब परीक्षा फार्म भरने को यह समय सीमा बढ़ाई है। छात्रों को कई दिनों तक बढ़ाई दरों के ही चालान जेनरेट होते रहे। अब जबकि पुरानी दरों के चालान जेनरेट हो रहे हैं, तो छात्र रि-अपीयर के परीक्षा फार्म भी भर सकते हैं।