अब 75 में से कितने कोर्स वापस मिलेंगे। इसकी जानकारी तीन अक्टूबर को यूजीसी की वेबसाइट पर सूची अपलोड होने के बाद ही लगेगी। माना जा रहा है कि ज्यादातर यूजी और पीजी के कोर्स में दाखिलों की राह खुलेगी।
मुक्त विवि ने कोर्स की मान्यता में राहत मिलने के साथ ही यूजीसी के निर्देशों के मुताबिक दाखिलों की तिथि बढ़ा दी है। पहले विवि के 29 सितंबर को सभी दाखिले बंद किए जा चुके थे। अब 20 अक्टूबर तक सत्र 2018-19 के दाखिले किए जाएंगे।
यूजीसी से फिलहाल मान्यता के मामले पर सशर्त राहत मिली है। अब कितने कोर्स में दाखिले शुरू होंगे, यह तीन अक्तूबर को ही पता चलेगा। अभी हम भी इंतजार में हैं।
-आरसी मिश्र, कुलसचिव, मुक्त विवि