फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल छात्र कॉलेज में देख सकेंगे, कितने मिले नंबर

Mon, 05 Sep 2016 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
यूजी रूसा सीबीसीएस के तीसरे बैच के पहले सेमेस्टर के घोषित नतीजों पर मचे बवाल के बाद विवि ने अब रूसा की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम गजट उपलब्ध करवा दिया है। इस गजट को डाउनलोड कर कॉलेज प्राचार्य छात्रों को उनके इंटरनल असेसमेंट और थ्योरी की टर्म एंड परीक्षा के प्राप्तांक देख सकते हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि प्राचार्य चाहें तो विवि से भी परिणाम का गजट
विज्ञापन


प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि अभी तक यह किसी कॉलेज ने डाउनलोड किया है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, मगर विवि का दावा है कि इसे उपलब्ध करवाया गया है। इसे प्राचार्य की लागइन से देखा जा सकता है। परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी का कहना है कि कोई भी छात्र यदि इस परीक्षा के इंटरनल असेसमेंट और थ्योरी परीक्षा का ब्योरा चाहता है, उसे उपलब्ध करवाया जाएगा।

उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन की भी करवाई शिक्षकों से जांच
इधर, शनिवार को कुलपति द्वारा गठित की गई उच्च स्तरीय कमेटी की दूसरी बैठक हुई। कमेटी के अध्यक्ष डीनसीडीसी प्रो. एसएस चौहान की अध्यक्षता में हुई कमेटी की बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की जांच करवाई। इसके लिए राजधानी के अलग अलग कॉलेजों से विभिन्न विषयों के शिक्षकों को बुलाकर, कॉलेज वार उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग की प्रक्रिया की जांच की।
विज्ञापन


इसमें बहुत कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं देखी गईं कि उसमें छात्रों को कहीं कम अंक तो नहीं दिए गए है। बैठक में परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी, राजकीय कॉलेज प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डा. राम लाल शर्मा, कोटशेरा कॉलेज प्राचार्य डा. आरआर

चौहान सहित सदस्य सचिव  नंद लाल वर्मा भी मौजूद रहे। सूत्रों की मानें तो उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में भी कमेटी को कोई गंभीर खामी नजर नहीं आई है। कमेटी सोमवार को अपनी रिपोर्ट को कुलपति को सौंपेगी। उसके बाद ही तय होगा कि फेल हुए छात्रों को किस हद तक राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें