फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू इस दिन जारी करेगा पीजी कोर्स की पहली मेरिट

Fri, 12 Jul 2019 01:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

पीजी डिग्री और डिप्लोमा कोर्स की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रदेश विश्वविद्यालय 19 जुलाई को पहली मेरिट जारी करेगा। यह फैसला कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक में लिया गया। निर्णय हुआ कि विवि के सभी शैक्षणिक विभाग 19 मई को अपने विभागों के नोटिस बोर्ड पर पहली मेरिट सार्वजनिक करेंगे।

विज्ञापन


अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया ने कहा कि सभी विभाग तय समयसीमा में परीक्षा विंग से मेरिट सूची में आए छात्रों के परीक्षा परिणाम एकत्र करेंगे। इसके बाद पहली मेरिट जारी की जाएगी। बैठक में कुलसचिव घनश्याम चंद, अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक प्रदीप शर्मा सहित इंचार्ज कंप्यूटर सेंटर मुकेश कुमार सहित परीक्षा विंग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में कुलपति ने संबंधित शाखाओं के अधिकारियों से यूजी छठे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम सेटल करने से संबंधित जानकारी मांगी। इसमें परीक्षा विंग के अधिकारियों ने परिणाम सेटल करने को अतिरिक्त समय मांगा। कमेटी ने मेरिट जारी करने को 19 जुलाई की तिथि तय करने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन


अभी कॉलेजों से नहीं पहुंचे है विवि के पास अवार्ड 
विवि की ओर से घोषित यूजी के छठे सेमेस्टर के परिणाम में हजारों ऐसे छात्र हैं, जिनके अवार्ड न आने  और अन्य वजह से पूरे परिणाम घोषित नहीं हो पाए हैं। अधूरे परीक्षा परिणाम के साथ काउंसलिंग में अपीयर छात्रों के पूरे परिणाम आने तक उन्हें पीजी प्रवेश परीक्षा में अच्छे अंक लेने और काउंसलिंग में अपीयर होने के बावजूद मेरिट में शामिल नहीं किया जा सकता। ऐसे में विवि की प्रवेश प्रक्रिया का शेडयूल गड़बड़ा गया है। 

इक्डोल से एमए एजूकेशन को 5 अगस्त करें आवेदन 
प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र इक्डोल से एमए एजूकेशन कोर्स में प्रवेश के लिए पांच अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पात्रता सहित अन्य सभी नियमों से संबंधित जानकारी इक्डोल की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इक्डोल के निदेशक प्रो. कुलवंत पठानिया ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन के बाद दस अगस्त को पात्र पाए जाने वाले आवेदनकर्ताओं की सूची जारी की जाएगी। एमए एजूकेशन की 200 सीटें भरी जानी है।

विज्ञापन

एचपीयू शुरू करेगा प्राच्य भारतीय विद्या पाठ्यक्रम

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पहली बार प्राच्य भारतीय विद्या का पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा के सहयोग से देश में पहली बार एनशिएंट इंडियन विस्डम प्राच्य भारतीय विद्या पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। बौद्ध विद्या केंद्र के अध्यक्ष वीएस नेगी ने बताया कि छह माह का सर्टिफिकेट कोर्स इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू किया जा रहा है।

धर्मशाला कॉलेज में यह कोर्स शुरू करने की तैयारी कर ली गई है। इसके पाठ्यक्रम मसौदे को सभी शैक्षणिक समितियों से अनुमोदित करवा दिया गया है। पाठ्यक्रम में प्रवेश से संबंधित जानकारी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है। 

पाठ्यक्रम के प्रेरणास्रोत बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा हैं। प्रदेश शिक्षा विभाग की अनुमति से एचपीयू पाठ्यक्रम को अंतिम रूप दे चुका है। पाठ्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय युवाओं को विविध प्राचीन भारतीय ज्ञान और संस्कृति से अवगत करवाना है।

मानव और प्रकृति के बीच समन्वय स्थापित करने का प्रयास करना, इसका उद्देश्य है। पाठ्यक्रम से युवाओं को अपने मन की प्रवृत्तियों को समझने में मदद मिलेगी। वहीं, दावा किया जा रहा है कि आधुनिकता की इस दौड़ में मानवीय मूल्यों की उपयोगिता को समझकर, उन्हें अपने व्यावहारिक जीवन में उतारने में भी मदद मिलेगी। 

पाठ्यक्रम में प्रवेश को जमा दो होगी शैक्षिक योग्यता 
इस पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने के लिए जमा न्यूनतम शैक्षिक योग्यता रखी गई है। कोर्स में तीस सीटें होंगी। इन्हें युवाओं की रुचि और रुझान को देखते हुए भविष्य में बढ़ाया भी जा सकता है। इसमें डिप्लोमा और उच्चतर डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी भविष्य में शुरू किए जाने की योजना है। कोर्स को धर्मशाला में अच्छा रुझान मिलने के बाद अन्य महाविद्यालय में भी शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें