फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 53 पदों के लिए इतने युवाओं ने दी परीक्षा

Mon, 08 May 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने रविवार को जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी (जेओए ) क्लर्क  के 53 पदों के लिए 17 परीक्षा केंद्रों में लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित की। इसके लिए एचपीयू कैंपस सहित शहर के विभिन्न कॉलेजों और विवि के अपने प्रोफेशनल संस्थानों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे।
विज्ञापन


इस परीक्षा में बुलाए गए 5158 परीक्षार्थियों में से सिर्फ 3849 ही परीक्षा में अपीयर हुए। सुबह दस बजे से लेकर बारह बजे तक हुई परीक्षा कुल 200 अंकों की थी। इसमें जीके, कंप्यूटर, इंग्लिश और गणित के 50-50 अंकों के प्रश्न पूछे गए थे।

इस परीक्षा का आयोजन विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा और भर्ती शाखा ने अपने स्तर पर ही किया। इसके अलावा रविवार को ही स्टेनो टाइपिस्ट के छह पदों, कंप्यूटर प्रोग्रामर के एक पद और लेबोरेटरी अटेंडेंट के चार पदों के लिए दोपहर बार लिखित परीक्षा आयोजित की गई। विवि के कुलसचिव डा. पंकज ललित ने स्वयं कैं पस और कैंपस से बाहर के परीक्षा केंद्रों में निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


यहां बनाए गए थे परीक्षा सेंटर
जेओए की परीक्षा के लिए कैंपस में गांधी भवन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, विधि विभाग, साइंस ब्लॉक के अलावा अन्य विभागों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। वहीं एवालॉज एचपीयूआईएलएस, यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस स्टडीज, एचपीयू सेंटर फार इवनिंग स्टडीज, कोटशेरा कॉलेज, आरकेएमवी, संजौली कॉलेज, लालपानी, पोर्टमोर स्कूल, फागली स्कूल, टूटु स्कूल सहित कुल 17 केंद्र स्थापित किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें