फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू ने यूजी प्रथम वर्ष के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

Thu, 31 Jan 2019 06:27 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

एचपीयू ने स्नातक डिग्री (सीबीसीएस) की नई वार्षिक परीक्षा प्रणाली के तहत ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ा दी है। इससे रेगुलर डिग्री कर रहे प्रदेश के वे छात्र भी परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे, जो जो कॉलेजों में छुट्टियां होने और दूरदराज क्षेत्रों में तकनीकी दिक्कतों से आवेदन नहीं कर पाए थे।

विज्ञापन


इक्डोल से नए सत्र में यूजी प्रथम वर्ष में 7 फरवरी तक तय तिथि तक प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को भी 15 फरवरी तक परीक्षा फॉर्म भरने होंगे। तय तिथि के बाद लेट फीस ली जाएगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि छात्रों की समस्या को देखते हुए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाई गई है।

छात्रों को विवि के एग्जाम पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरने होंगे। इसके लिए अलग लॉगइन आईडी लेना होगा। परीक्षा फॉर्म विवि की वेबसाइट www.exam.hpushimla.in के माध्यम से भरे जाने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें