फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू आज जारी करेगा मेडिकल डेंटल डिग्री कोर्स की मेरिट

Sat, 15 Jul 2017 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय संबद्ध मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए श्रेणी वार मेरिट सूची जारी करेगा। इसके साथ ही इन दोनों कोर्स का काउंसलिंग का शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने बताया कि इस बार बीते सत्र के मुकाबले दोनों कोर्स के लिए आए दोगुने करीब 5200 से अधिक आवेदनों को देखते हुए इन कोर्स की काउंसलिंग प्रक्रिया 16 के बजाय 18 जुलाई से शुरू होगी और 24 के स्थान पर 26 जुलाई तक चलेगी।

उन्होंने बताया कि शनिवार को जारी की जाने वाली मेरिट सूची के मुताबिक ही छात्रों की काउंसलिंग की जाएगी। विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा आवेदकों के नीट परीक्षा में प्राप्तांक और श्रेणी वर्ग के अनुसार ही श्रेणी वार मेरिट सूची तैयार कर शनिवार को विवि की वेबसाइट पर जारी कर देगा। आवेदक छात्र इसे साइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन


एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स की इस काउंसलिंग प्रक्रिया को हर हाल में 26 जुलाई तक समाप्त करना होगा। एक अगस्त से सभी कॉलेजों में दोनों कोर्स की कक्षाएं तय शेडयूल के मुताबिक शुरू की जानी हैं। छात्र को वेबसाइट पर नीट परीक्षा के प्राप्तांक और काउंसलिंग की तिथि अपलोड कर दी जाएगी।

इसके मुताबिक ही विवि के सभागार में 18 जुलाई से काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसी आधार पर विवि से संबद्ध सरकारी पांच कॉलेजों और एक कुमारहट्टी स्थित निजी कॉलेज की सीटों के लिए प्रवेश दिया जाना है, वहीं प्रदेश के एक सरकारी और चार निजी कॉलेजों की सीटें भरी जानी हैं। जिन छात्रों के फार्म रिजेक्ट हुए हैं उनकी सूची वेबसाइट पर डाल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें