फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू ने घोषित किया बीएड चौथे सेमेस्टर की परीक्षा का रिजल्ट

Tue, 10 Oct 2017 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने सोमवार को बीएड चौथे सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। अब हजारों छात्र टीजीटी और कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर से निकली शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। 
विज्ञापन


इन दोनों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अक्तूबर है। यह रिजल्ट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.hpuniv.in पर देखा जा सकता है। विवि ने इक्डोल से बीएड की दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है। 

इससे पहले सोमवार दोपहर एसएफआई का एक प्रतिनिधिमंडल परिसर अध्यक्ष जीवन ठाकुर की अगुवाई में परीक्षा नियंत्रक से मिलने पहुंचा। इनका कहना था कि जून माह में ली गई बीएड चौथे सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम न आने से सात हजार से अधिक छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है। 
विज्ञापन


ये फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। कहा कि हमीरपुर बोर्ड ने शिक्षकों के सैकड़ों पद विज्ञापित किए हैं, उनके लिए टेट और बीएड होना जरूरी है। कई ऐसे छात्र हैं, जिन्होंने टेट तो पास कर लिया, लेकिन बीएड का रिजल्ट अभी नहीं निकला है। 

ऐसे में तुरंत रिजल्ट घोषित किया जाए, ताकि ये छात्र जल्द से जल्द ऑनलाइन फॉर्म भर सकें।उधर, परीक्षा नियंत्रक जेएस नेगी का कहना है कि बीएड का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। 

छात्र फॉर्म भरने से वंचित न रह जाएं, इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया। कहा कि बाकी परीक्षाओं के परिणाम भी जल्द घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें