प्रदेश विश्वविद्यालय के स्नातक विज्ञान परीक्षा के पांचवें सत्र की भौतिक विज्ञान के प्रश्न पत्र में त्रुटि होने से पंडित संत राम महाविद्यालय बैजनाथ के विद्यार्थियों ने प्राचार्य के समक्ष रोष जताया । छात्रों ने प्राचार्य के माध्यम से विश्वविद्यालय से 10 अंक ग्रेस के रूप में देने की मांग की।
विद्यार्थियों का कहना है कि यूनिवर्सिटी के सिलेबस के अनुसार न्यूक्लियर एंड पार्टिकल फिजिक्स का थ्योरी पेपर 80 अंक तथा 20 अंक की इंटरनल असेसमेंट के साथ कुल 100 नंबर का पेपर होना था, लेकिन यूनिवर्सिटी के हुए पेपर में प्रश्न पत्र 80 के बजाए 70 अंक का सेट किया था, जिससे 10 नंबर के लिए कौन जिम्मेदार है। इसके लिए छात्रों ने यूनिवर्सिटी से 10 नंबर की ग्रेस देने की मांग की है। प्राचार्य सुनील मेहता ने बताया कि छात्रों की शिकायत को एचपीयू शिमला भेज दिया गया है।