फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPTU: बीटेक, बीफार्मेसी के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट इस दिन

Sun, 06 May 2018 09:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने सामान्य प्रवेश परीक्षा (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) की तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षा के लिए प्रदेश भर के सात हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। विवि ने बीटेक, बीफार्मेसी, बीफार्मेसी आयुर्वेद के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की तिथि 13 मई निर्धारित की है।

विज्ञापन


अभ्यर्थी सुबह नौ बजे से दोपहर बारह बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्र में परीक्षाएं दे सकते हैं। 13 मई को ही सुबह नौ बजे से 11 बजे तक एमसीए और दोपहर दो बजे से चार बजे तक एमबीए की परीक्षाएं विभिन्न परीक्षा केंद्रों में होंगी। इसके अलावा 12 मई को एमफार्मा और एमटेक की परीक्षाएं सुबह नौ बजे से दोपहर बारह बजे तक आयोजित होंगी।

विवि प्रबंधन ने परीक्षाओं के आयोजन के लिए प्रदेश और प्रदेश से बाहर कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। एमबीए, एमसीए, एमटेक और एम फार्मा के लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी पटियाल ने कहा कि अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड विवि की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


किसी अभ्यर्थी का एडमिट कार्ड यदि डाउनलोड नहीं होता है तो वह दस मई तक शाम चार बजे से पहले विवि आकर अपना रोलनंबर प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा से एक घंटा पहले उपस्थित होना अनिवार्य है।

परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में जाने दिया जाएगा। अभ्यर्थी परीक्षा में किसी तरह का इलेक्ट्रानिक उपकरण या लिखित सामग्री नहीं ले जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें