हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने बी-फार्मेसी एलोपैथी और बी-फार्मेसी आयुर्वेदा में प्रवेश के लिए आवेदन तिथि 18 जून तक बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय के डीन अकेडमिक प्रो. एनएन शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय ने बी-फार्मेसी के लिए आवेदन तिथि 15 के बजाय अब 18 जून तक कर दी है।
पिछड़े क्षेत्र, डिफेंस तथा स्पोर्ट्स वर्ग के आवेदक छात्रों को अपने प्रमाण पत्रों का सत्यापन काउंसलिंग स्थान राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय हमीरपुर में 22 जून को प्रात: 9 बजे पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से करवाना होगा। इसके अतिरिक्त आवेदकों द्वारा प्रार्थना पत्र की प्रतिलिपि मेल के माध्यम से 20 जून सायं 5 बजे तक भेजनी होगी।
समस्त इच्छुक आवेदक अपना आवेदन ऑनलाइन विश्वविद्यालय को निर्धारित तिथियों तक कर सकते हैं। प्रो. शर्मा ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग तिथियों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। जोकि पूर्व निर्धारित तिथियों के अनुसार पूर्व निश्चित स्थान पर आयोजित की जाएगी।
इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। विवि से संबद्ध सरकारी एवं निजी 16 इंजीनियरिंग महाविद्यालय, 13 फार्मेसी, 01 बी-फार्मेसी आयुर्वेदा 08 एमबीए, 02 एमसीए, 04 एम-फार्मेसी तथा 05 एमटेक महाविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया इस काउंसलिंग के माध्यम से होगी।