फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPTU की वार्षिक परीक्षाएं कल से, यहां से लें एडमिट कार्ड

Wed, 01 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
प्रदेश भर में 43 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर फ्लाइंग स्कवायड के अलावा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर की बीटेक, बी-फार्मेसी, एमबीए, एम-फार्मेसी, एमटेक और एमसीए की इवन सेमेस्टर दूसरे, चौथे, छठे और आठवें सेमेस्टर के अलावा स्पेशल चांस की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन


टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने परीक्षाओं के दौरान नकल को रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। प्रदेश भर में 43 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर फ्लाइंग स्कवायड के अलावा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा प्रदेश के दस परीक्षा केंद्रों को टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर में स्थापित कंट्रोल रूम से ऑनलाइन लिया गया है। कंट्रोल रूम से टेक्निकल यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक परीक्षाओं पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। - फोटो : फाइल फोटो
इसके अलावा परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। परीक्षार्थी वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे सकता है। इसके अलावा जिन विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड किसी कारणवश वेबसाइट पर अपलोड नहीं हुए हैं, वे भी परीक्षा केंद्र पर अपना पहचान पत्र और आवेदन फार्म की स्लिप लेकर परीक्षा दे सकता है।

टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर की बीटेक, बी-फार्मेसी, एमबीए, एम-फार्मेसी, एमटेक और एमसीए की इवन सेमेस्टर की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही हैं। वेबसाइट पर एडमिट कार्ड न मिलने पर परीक्षार्थी अपना पहचान पत्र और परीक्षा फार्म की स्लिप लेकर परीक्षा में बैठ सकता है। परीक्षाएं छह जुलाई तक चलेंगी।- प्रो वीपी पटियाल, परीक्षा नियंत्रक, टेक्निकल यूनिवर्सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें