हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को प्रदेश भर के चौदह परीक्षा केंद्रों में आयोजित प्रवेश परीक्षाओं में साढ़े छह हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया। तकनीकी विवि की ओर से शनिवार को बी फार्मेसी, एमटेक, एमफार्मेसी, बीटेक, बीफार्मेसी आयुर्वेद की प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन किया गया।
इसके अलावा विवि की ओर से रविवार 14 मई को सुबह नौ से ग्यारह बजे तक एमबीए और शाम दो से चार बजे तक एमसीए की प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। जिला हमीरपुर में बी-फार्मेसी, एमटेक, एमफार्मेसी, बीटेक, बीफार्मेसी आयुर्वेद की प्रवेश परीक्षाओं के लिए एक केंद्र रखा गया था।
इस केंद्र में 1450 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी पटियाल का कहना है कि विवि की ओर से शनिवार को आयोजित प्रवेश परीक्षाओं में प्रदेश भर के साढ़े छह हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया। वहीं, रविवार को एमबीए और एमसीए की प्रवेश परीक्षाएं चार परीक्षा केंद्रों में होगी।