फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट का टाइपिंग टेस्ट शेडयूल जारी

Thu, 16 Feb 2017 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 1426 पदों को भरने के लिए स्किल टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग के निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक 6 मार्च से लेकर 25 मार्च तक आयोग के कार्यालय में स्थापित कंप्यूटर लैब में हर रोज सवेरे नौ बजे होंगे। 
विज्ञापन


इसके साथ ही आयोग ने पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। आयोग के हमीरपुर कार्यालय में 2, 3 और 4 मार्च को सब इंस्पेक्टर के लिए साक्षात्कार का आयोजन होगा। आयोग के सचिव डा.

जितेंद्र कंवर ने कहा कि सभी अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी अभ्यर्थी को स्किल टेस्ट या साक्षात्कार के तीन दिन पूर्व बुलावा पत्र नहीं प्राप्त होता है तो वह आयोग के दूरभाष नंबर 01972-222204 और 221841 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें