फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामी कंपनी देगी रोजगार, इंटरव्यू के लिए यहां आइए

Thu, 16 Feb 2017 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई नैहरनपुखर में युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने जा रहे हैं। 17 फरवरी को हीरो मोटो कॉर्प लिमिटेड कंपनी आईटीआई में कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से युवाओं का चयन करेगी। साक्षात्कार के लिए एनसीवीटी से वर्ष 2014-15 और 2016 में किसी भी व्यवसाय में आईटीआई कोर्स पूरा कर चुके सभी पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे।
विज्ञापन


अभ्यर्थी की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कंपनी चयनित युवाओं को एक वर्ष के लिए नौकरी पर रखेगी तथा उन्हें 10500 रुपये मासिक वेतन के अलावा अन्य लाभ भी मिलेंगे। कैंपस इंटरव्यू के लिए इच्छुक युवाओं को 17 फरवरी को सुबह साढ़े 9 बजे अपने प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के साथ आईटीआई नैहरनपुखर कैंपस में पहुंचना होगा।


इंटरव्यू में प्रदेश भर के सरकारी एवं निजी आईटीआई के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। वहीं, 19 फरवरी को आईटीआई नैहरनपुखर में वेल्डर ट्रेड के युवाओं का चयन करेगी। आईटीआई नैहरनपुखर के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि युवा उनके मोबाइल नंबर 9625005075 पर उनसे संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं। 
विज्ञापन


निजी कंपनी भर्ती करेगी 50 सेल्ज एग्जीक्यूटिव
बैजनाथ (कांगड़ा)। निजी कंपनी शिव शक्ति बायोटेक लिमिटेड 50 सेल्ज एग्जीक्यूटिव भर्ती करेगी। इसके लिए साक्षात्कार 27 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय बैजनाथ में होंगे। उप रोजगार कार्यालय प्रभारी सरोज वालिया ने बताया कि अभ्यर्थी की शैक्षणिक

योग्यता जमा दो और आयु 20 से 32 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है। महिला अभ्यर्थी इनमें भाग नहीं ले सकेंगी। चयनित युवाओं को कंपनी 6 हजार रुपये मासिक के अतिरिक्त टीए, डीए व कमीशन देगी। इच्छुक अभ्यर्थी 27 फरवरी को सुबह 10 बजे समस्त दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

200 ट्रेनी पदों के लिए अब कांगड़ा में होंगे इंटरव्यू
बैजनाथ (कांगड़ा)। सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स ऑपरेटर ट्रेनी के 200 पदों के लिए 23 फरवरी को प्रस्तावित साक्षात्कार अब धर्मशाला के स्थान पर न्यू बस स्टैंड कांगड़ा में लेगी। उप रोजगार कार्यालय बैजनाथ की प्रभारी सरोज वालिया ने बताया कि पूर्व में साक्षात्कार का आयोजन धर्मशाला में किया जाना था, जो अब कांगड़ा में होगा। 

निजी कंपनी में 51 युवाओं को मिली नौकरी
शाहपुर (कांगड़ा)। आईटीआई शाहपुर में बुधवार को हुए कैंपस साक्षात्कार में मल्टीनेशनल कंपनी हीरो मोटो कार्प लिमिटेड नीमराना (राजस्थान) ने 14 विभिन्न ट्रेड के 51 युवाओं को एक वर्ष के लिए कंपनी रोल पर चयनित किया है। आईटीआई शाहपुर के प्रधानाचार्य  एसके लखनपाल ने बताया कि  कैंपस साक्षात्कार में लगभग 150 युवाओं ने भाग लिया। इनमें से 51 युवाओं का चयन  किया गया है।

सभी चयनित युवा  20 फरवरी  और 10 मार्च  को कंपनी के नीमराना स्थित प्लांट में ज्वाइनिंग देंगे। कंपनी के एचआर आफिसर  शक्ति सिंह ने बताया कि कि कंपनी सभी चयनित युवाओं को  11900 रुपये प्रतिमाह ग्रॉस सैलरी  देगी। इसके अलावा कंपनी की तरफ से अन्य सभी सुविधाएं भी युवाओं को मिलेंगी। 

उन्होंने बताया कि जिन युवाओं की परफॉरमेंस एक साल के बाद अच्छी पाई जाएगी,  उन्हें आगामी 2 सालों के लिए एक्सटेंशन दी जाएगी। इस अवसर पर कंपनी की ओर से प्रोडक्शन विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर  संजीव झा, ऑपरेशन विभाग के इंजीनियर शुभम, आईटीआई के अमनीश शर्मा और सुनील दत्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें