फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! 16 पदों के लिए 13 हजार युवाओं ने दी परीक्षा

Tue, 02 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
हमीरपुर में परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेरोजगारी किस हद तक है इसका अंदाजा यहीं से लगाया जा सकता है कि 16 पदों के लिए 13 हजार युवा परीक्षा देने पहुंचे थे। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की ओर से पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा ली गई।
विज्ञापन


कुल 16 पदों को भरने के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने 13 हजार 411 पात्र अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए थे। इनमें करीब 13 हजार अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी। सूबे में जिलास्तर पर 47 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के सफल आयोजन को आयोग की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

13 हजार 411 अभ्यर्थियों को भेजे गए थे एडमिट कार्ड

HPSSC
परीक्षा के सफल आयोजन के लिए शिमला में आठ, मंडी में सात, कांगड़ा में आठ, हमीरपुर में पांच, चंबा में दो, बिलासपुर में तीन, कुल्लू में दो, सिरमौर में तीन, सोलन में चार, ऊना में तीन, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में एक-एक परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया था।

परीक्षा का आयोजन विभिन्न केंद्रों में कुल 16 पदों को भरने के लिए किया गया। इनमें छह सामान्य, सामान्य (आईआरडीपी) तीन, एससी (अनारक्षित) से चार, अन्य पिछड़ा वर्ग से तीन पदों पर भर्ती की जाएगी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ग्राउंड टेस्ट से गुजरना होगा।

प्रदेश के 47 केंद्रों में परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए में 13 हजार 411 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड भेजे गए हैं। - विजय कुमार, सचिव कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें