फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSSC: इंतजार खत्म, शुरू हुई तीन हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया

Sun, 12 Nov 2017 12:44 PM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के बाद अब हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग तीन हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। आयोग के लॉ अफसर समेत 27 कर्मचारियों की ड्यूटी इस बार विस चुनाव में लगी थी। इसमें आयोग के वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक, अधीक्षक, लिपिक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के अलावा वाहन चालक तक शामिल थे।
विज्ञापन


स्टाफ के बिना कर्मचारी चयन आयोग लगभग खाली रहा। इसके चलते आयोग न तो कोई लिखित परीक्षा और न आवेदन पत्रों की छंटनी कर पाया। चुनावी रिहर्सल और मतदान में ही आयोग का अधिकतर स्टाफ व्यस्त रहा। अब सोमवार से आयोग छंटनी प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। 

आयोग ने प्रदेश भर के युवाओं से 16 सितंबर से 31 अक्तूबर तक टीजीटी अध्यापकों समेत करीब 68 पोस्ट कोड के तहत करीब तीन हजार पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे थे। हालांकि ऑनलाइन आवेदन की पूर्व में अंतिम तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित थी, लेकिन तकनीकी परेशानी और ऑनलाइन शुल्क जमा करवाने में आई दिक्कतों के बाद आयोग ने 31 अक्तूबर तक आवेदन करने की तिथि बढ़ाई।
विज्ञापन


उधर, कर्मचारी चयन आयोग के अंडर सेक्रेटरी उत्तम पटियाल ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व होता है। इसमें सभी विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगती है। उन्होंने माना कि आयोग से 27 कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगी। अब शीघ्र ही तीन हजार पदों के लिए मांगे गए आवेदनों की छंटनी प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

इन 68 पोस्ट के तहत भरे जाएंगे 2945 पद

प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी आर्ट्स के 330 पद, टीजीटी नॉन मेडिकल के 209 पद, टीजीटी मेडिकल के 95 पद, शारीरिक शिक्षक के 99 पद, शास्त्री के 200, भाषा अध्यापक के 197 और ड्राइंग मास्टर के 96 पद भरे जाएंगे। हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग में ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट के 113 पद, फिमेल हेल्थ वर्कर के 205, मेल हेल्थ वर्कर के 148 पद, रेडियोग्राफर के 154 पद,

एलोपेथिक फार्मासिस्ट के 142 पद भरे जाएंगे। हिप्र बिजली बोर्ड में सब स्टेशन अटेंडेंट के 43 पद, जबकि लाइनमैन के 85 पद भरे जाएंगे। कृषि प्रसार अधिकारी के 50 पद, पशुपालन विभाग में वेटरनरी फार्मासिस्ट के 95, पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के 13 पद, सांख्यिकी सहायक के 20 पद, विभिन्न विभागों में क्लर्क के 22 पद, आईपीएच विभाग में जूनियर टेक्निशियन फिटर के 307 पद,

आईपीएच में लेब सहायक के 34 और असिस्टेंट केमिस्ट के 33 पद, जेई के 51 पद, लोनिवि में सर्वेयर के 6 पद, हिप्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड में ऑक्शन रिकॉर्डर के 12 पद, भाषा एवं संस्कृति विभाग, परिवहन विभोग, ऑडिट विभाग, कोषाधिकारी विभाग, फोरेंसिक साइंस विभाग, उद्यानिकी, तकनीकी शिक्षा विभाग, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी, हिम ऊर्जा, एचपी पावर कारपोरेशन, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लोनिवि, आयुर्वेद समेत विभिन्न विभागों में करीब तीन हजार पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें