फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों ने दी जूनियर ऑडिटर स्टेनोग्राफर की लिखित परीक्षा

Mon, 04 Feb 2019 12:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने रविवार को जूनियर ऑडिटर पोस्ट कोड-672 और जूनियर स्केल स्टेनाग्राफर के पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा करवाई। जूनियर ऑडिटर पोस्ट कोड -672 की लिखित परीक्षा के लिए आयोग ने 3000 एडमिट कार्ड जारी किए थे। जबकि जूनियर स्केल स्टेनाग्राफर की लिखित परीक्षा के लिए 3300 एडमिट कार्ड जारी किए गए। परीक्षा केंद्रों में सुबह ही अभ्यर्थी पहुंचने शुरू हो गए। 

विज्ञापन


जूनियर ऑडिटर पोस्ट कोड -672 के चार पदों को भरने के लिए सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक लिखित परीक्षा हुई। जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के 24 पदों को भरने के लिखित परीक्षा शाम 2 बजे लेकर 4 बजे तक लिखित परीक्षा करवाई गई। दोनों परीक्षाओं के लिए शिमला, मंडी, हमीरपुर और धर्मशाला में ही परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए।

इसमें  जूनियर ऑडिटर पोस्ट कोड -672 लिखित परीक्षा के लिए 10 परीक्षा केंद्र और जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर लिखित परीक्षा के लिए 12 परीक्षा केंद्र रहे। आयोग के सचिव जितेंद्र कवंर ने कहा सभी परीक्षा केंद्रों में लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें