फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री धारकों को पांच हजार में मिलेगा श्रेणी सुधार का मौका

Mon, 04 Feb 2019 10:51 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश विश्वविद्यालय ने 1990 के बाद के  यूजी और पीजी डिग्री धारकों को श्रेणी सुधार और अंक सुधार के विशेष चांस के निर्णय की अधिसूचना जारी कर दी है। इस चांस से लाभान्वित होने वाले हजारों छात्र छात्राओं को परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया को लेकर जल्द फैसला लेकर सूचित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


विवि के कुलसचिव की ओर से जारी की गई इस अधिसूचना में कहा गया हे कि इस चांस की अधिसूचना में कहा गया है कि 1990 के बद स्नातक स्तर की बीए, बीएससी, बी कॉम पास और ऑनर्स, ओटी/एमआईएल शास्त्री प्रणाली 2012-13 और स्नातकोत्तर डिग्री धारक को श्रेणी सुधार को एक विशेष अवसर दिया गया है।

जिसकी प्रति सेमेस्टर और प्रति वर्ष पांच हजार फीस चुकानी होगी।  स्नातक स्तर की परभ्क्षा मार्च अप्रैल 2019 में शैक्षणिक सत्र 2012-13 के निर्धारित पाठ्यक्रम के मुताबिक होगी, जबकि पीजी की परीक्षा जून माह में होगीजो वर्तमान में लागू पाठ्यक्रम के मुताबिक होगी।
विज्ञापन


विवि के कुलसचिव डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि ईसी के फैसले के मुताबिक अधिसूचना जारी कर दी गई है, अब सोमवार तक इन यूजी और पीजी छात्रों को दिए गए श्रेणी सुधार के मौके के लिए परीक्षा फार्म आदि भरने की प्रक्रिया के साथ ही फार्म भरने की अंतिम तिथि तय कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें