फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSSC: जेओए पोस्ट कोड- 447 के लिए इंटरव्यू की तिथियां घोषित

Fri, 01 Sep 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी (पोस्ट कोड- 447) के साक्षात्कार की तिथियां जारी कर दी हैं।
विज्ञापन


आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि जो अभ्यर्थी पूर्व में साक्षात्कार से वंचित रह गए थे, उनके साक्षात्कार 5, 6 और 7 सितंबर को आयोग के कार्यालय में होंगे।

उन्होंने कहा कि साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

यह वे अभ्यर्थी हैं, जो कंप्यूटर डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट की मान्यता को लेकर खड़े हुए विवाद के कारण साक्षात्कार नहीं दे पाए थे। अब प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल और कार्मिक विभाग ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लेने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


जेओए का टाइपिंग टेस्ट 14 सितंबर से 31 अक्तूबर तक
कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 556 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए टाइपिंग टेस्ट का शेडयूल जारी कर दिया है।

आयोग के सचिव ने कहा कि टंकण परीक्षा आयोग के कार्यालय में 14 सितंबर से 31 अक्तूबर तक होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजे जा रहे हैं। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

इनमें 84 अभ्यर्थियों को जिनका आवेदन शुल्क आनलाइन जमा न होने के कारण उन्हें लिखित परीक्षा के लिए अनुक्रमांक कार्यालय द्वारा जारी किए गए थे, उनको टंकण परीक्षा के लिए बुलावा पत्र भेज दिए गए हैं।

15 अंकों के निर्धारण के लिए शेड्यूल जारी
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पर्यवेक्षक समेत 9 विभिन्न पोस्ट कोड की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के 15 अंकों के निर्धारण के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। अब साक्षात्कार की जगह 15 अंकों का निर्धारण शैक्षणिक योग्यता और अन्य मापदंडों के आधार पर होगा।

आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि पोस्ट कोड नंबर 568 पर्यवेक्षक की भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी 11 सितंबर को आयोग कार्यालय में पहुंचें। इसी तरह पोस्ट कोड नंबर 561 पर्यवेक्षक एलडीआर 12, पोस्ट कोड नंबर 551 प्रयोगशाला सहायक एलोपैथी 13, पोस्ट कोड नंबर 490 मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर 14, पोस्ट कोड नंबर 569 भाषा अध्यापक 15 और 16,

पोस्ट कोड नंबर 537 पंप ऑपरेटर 18, 19, 20 को, ड्राइंग मास्टर पोस्ट कोड नंबर 570 के लिए 21 सितंबर, पोस्ट कोड नंबर 550 वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 22, आयुर्वेदिक फार्मोसिस्ट पोस्ट कोड नंबर 567 के लिए 23, 25 और 26 सितंबर की तिथियां निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन


अगर किसी अभ्यर्थी को निर्धारित तिथि के पांच दिन पूर्व बुलावा पत्र प्राप्त नहीं होता है तो वह आयोग के टोल फ्री नंबर 18001808095 पर संपर्क कर सकता है। अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेजों के अलावा स्वयं हस्ताक्षरित छायाप्रतियों और अपने पासपोर्ट साइज के फोटो साथ लाने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें