हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस इंस्पेक्टर और फार्मासिस्ट की छंटनी परीक्षा 31 जुलाई को लेने का फैसला लिया है। पुलिस इंस्पेक्टर की परीक्षा जिला मुख्यालयों पर 31 जुलाई को प्रात: दस बजे से 12 बजे तक आयोजित होगी।
फार्मासिस्ट पदों के लिए छंटनी परीक्षा शिमला, धर्मशाला, हमीरपुर, मंडी में 31 जुलाई को दो बजे से चार बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव विजय कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड करने होंगे।
रोल नंबर तथा परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी। यदि किसी कारणवश अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएं तो वे मोबाइल पर सूचित किए गए रोल नंबर पर परीक्षा केंद्र सहित अपना नवीनतम फोटो, आधार कार्ड या डाउनलोड किया हुआ आवदेन पत्र लेकर परीक्षा में भाग ले सकते हैं।