फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रीशियन, जेई सिविल की परीक्षा में बैठे 13 हजार अभ्यर्थी

Sun, 13 Oct 2019 06:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने रविवार को इलेक्ट्रीशियन सब-स्टेशन अटेंडेंट पोस्ट कोड-712 और जेई सिविल पोस्ट कोड-714 के लिए लिखित परीक्षा करवाई। प्रदेश भर में 13 हजार 800 अभ्यर्थी बैठे। इलेक्ट्रीशियन सब-स्टेशन अटेंडेंट की परीक्षा सुबह के सत्र में हुई। इसमें 9300 और शाम के सत्र में जेई सिविल की परीक्षा में 4500 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इलेक्ट्रीशियन सब-स्टेशन अटेंडेंट की परीक्षा के लिए प्रदेशभर में केंद्र निर्धारित किए गए थे। वहीं जेई सिविल की परीक्षा शिमला, हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा में हुई। 

विज्ञापन


आयोग के माध्यम से इलेक्ट्रीशियन सब-स्टेशन अटेंडेंट के 41 और जेई सिविल के 12 पद भरे जाएंगे। हालांकि, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परीक्षार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई अभ्यर्थी अपना लॉगइन आईडी और पासवर्ड भूल गए थे।

आयोग की साइट से आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पाए। ऐसे अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन आईडी और फोटो तथा आधार कार्ड लाने पर प्रवेश दिया गया। परीक्षा से एक घंटा पहले ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर जुटना शुरू हो गए थे। इलेक्ट्रीशियन सब स्टेशन अटेंडेंट के लिए प्रदेश भर में 37 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। वहीं 17 परीक्षा केंद्रों में जेई सिविल का एग्जाम हुआ। आयोग के सचिव जितेंद्र कंवर का कहना है कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें