फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लर्क के छह पदों के लिए 15 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Sun, 13 Oct 2019 12:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

क्लर्क एवं अकाउंटेंट के छह पदों के लिए शनिवार को प्रदेश के 15 हजार अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 709 के तहत क्लर्क एवं अकाउंटेंट के छह पदों को भरने के लिए प्रदेश भर के सभी जिलों में 58 परीक्षा केंद्र स्थापित किए थे।

विज्ञापन


दूसरे सत्र में पोस्ट कोड 715 जेई इलेक्ट्रिकल के 51 पदों को भरने के लिए प्रदेश के 25 परीक्षा केंद्रों पर छह हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। क्लर्क के महज छह पदों के लिए इतनी संख्या में आवेदन आने से प्रदेश में बेरोजगारी की स्थिति को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी स्पष्ट कर रहे हैं।

रविवार 13 अक्तूबर को सुबह के सत्र में पोस्ट कोड 712 के तहत इलेक्ट्रिशियन एवं सब स्टेशन अटेंडेंट के 41 पदों को भरने के लिए सुबह और पोस्ट कोड 714 के तहत जेई सिविल के 12 पदों को भरने के लिए सायं के सत्र में प्रदेश के चार जिलों कांगड़ा, मंडी, शिमला और हमीरपुर में लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन


उधर, प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि शनिवार को दो पोस्ट कोड की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई है, जबकि रविवार को भी दो अन्य पोस्ट कोड के तहत परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें