फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग: तीन पोस्ट कोड की भर्ती परीक्षाओं का परिणाम घोषित

Tue, 23 Nov 2021 10:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

आयोग ने पोस्ट कोड 826 के तहत जूनियर इंजीनियर के 39 पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का फाइनल परिणाम भी घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने इन पदों को भरने के लिए सितंबर 2020 में आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 858 के तहत हिमाचल प्रदेश महा-अधिवक्ता कार्यालय शिमला में रिस्टोरर का एक पद भरने के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग इन इस पद को भरने के लिए सितंबर 2020 में आवेदन मांगे थे। जिसके बाद आयोग ने 11 जुलाई 2021 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया। आयोग ने चार अभ्यर्थियों का चयन आगामी 9 दिसंबर 2021 को होने वाली पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही आयोग ने पोस्ट कोड 884 के तहत आर्थिकी सलाहकार विभाग में इन्वेस्टिगेटर के दो पदों को भरने के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है। आयोग ने मेरिट के आधार पर आठ अभ्यर्थियों का चयन 9 दिसंबर को होने वाली पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया है। 

आयोग ने पोस्ट कोड 826 के तहत जूनियर इंजीनियर के 39 पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का फाइनल परिणाम भी घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने इन पदों को भरने के लिए सितंबर 2020 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद आयोग ने 11 अप्रैल 2021 को लिखित परीक्षा और 8 सितंबर 2021 को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया। मेरिट के आधार पर 38 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जबकि अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानी वार्ड से कोई भी योग्य उम्मीदवार न मिलने के कारण आरक्षित एक पद खाली रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें