अभिभावक परीक्षा खत्म होने तक परीक्षा केंद्रों के बाहर बैठे रहे। परीक्षा के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इससे पहले शुक्रवार को टीजीटी नॉन मेडिकल और टीजीटी आर्ट्स के लिए भी हजारों अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इस संबंध में प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव जितेंद्र कंवर ने कहा कि सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई।