फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग की इस भर्ती में सभी अभ्यर्थी हो गए फेल

Wed, 11 Jul 2018 12:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने दो साल के बाद जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया। हैरत की बात है कि परीक्षा में एक भी अभ्यर्थी पास नहीं हो सका है।

विज्ञापन


पोस्ट कोड- 565 में जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर का पद खाली रह गया। चयन आयोग ने अक्तूबर 2016 में जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के एक पद के लिए आवेदन मांगे थे। आयोग ने लिखित परीक्षा भी करवाई।

लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण रहने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने मई माह में स्किल टेस्ट करवाया। 8 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन 7 अभ्यर्थी ही परीक्षा में पहुंचे।
विज्ञापन


एक भी अभ्यर्थी इस परीक्षा को पास नहीं कर पाया। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा में सभी फेल हो गए हैं। जिसके चलते पद खाली रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें