फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू क्लस्टर यूनिवर्सिटी में आरक्षित वर्ग के लिए शुरू हुई यूजी की काउंसिलिंग

Tue, 10 Jul 2018 09:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
cluster university
विज्ञापन
क्लस्टर यूनिवर्सिटी, जम्मू (सीयूजे) में सुपर न्यूमेरेरी सीटों के लिए काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। काउंसिलिंग बुधवार से शुरू होकर दो दिन चलेगी। बुधवार को कश्मीरी विस्थापितों, सिंगल गर्ल चाइल्ड और आर्थोपेडिकली हैंडीकैप्ड की काउंसिलिंग होगी, जबकि वीरवार 12 जुलाई को सेल्फ फाइनेंस सीटों की काउंसिलिंग होगी। 
विज्ञापन


इसमें वह अभ्यर्थी भी शामिल होंगे, जिन्होंने सेल्फ फाइनेंस सीटों का विकल्प भरा था, लेकिन कक्षा 12 के अंक और अपनी प्राथमिकता नहीं भर सके थे। यूनिवर्सिटी के डीन एकेडमिक अफेयर्स के मुताबिक रिपोर्टिंग टाइम दोनों दिन सुबह 11 बजे होगा। अभ्यर्थियों को कनाल रोड पर आईआईएम के नजदीक गवर्नमेंट कालेज आफ एजुकेशन (जीओसीई) के कैंपस में रिपोर्ट करना होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें