हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने सर्वेयर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के लिए अब साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। आयोग ने बीते साल 18 दिसंबर को भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था।
आयोग ने 186 पात्र उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलावा पत्र भेजे थे। लेकिन 91 उम्मीदवार लिखित परीक्षा में भाग नहीं ले पाए। लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले 95 उम्मीदवारों में से 18 उम्मीदवार परीक्षा उत्तीर्ण कर पाए हैं। आयोग ने बीते वर्ष पोस्ट कोड
488 के तहत टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, लघु उद्योग विकास निगम और उद्योग विभाग में सर्वेयर के 5 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे और 18 दिसंबर 2016 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया। आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 18 उम्मीदवारों को शीघ्र साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
488000014, 488000016, 488000031, 488000032, 488000046, 488000067, 488000076, 488000077, 488000079, 488000081, 488000085, 488000099, 488000106, 488000118, 488000133, 488000145, 488000160, 488000182