हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने हिप्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में वरिष्ठ सहायक लेखा के दो पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है।
आयोग ने पोस्ट कोड 513 के तहत इन दो पदों को भरने के लिए मई 2016 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद आयोग ने 28 दिसंबर 2017 को लिखित परीक्षा और 21 फरवरी 2018 को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया।
आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने बताया कि मेरिट के आधार पर रोलनंबर 513000034 नसीब सिंह और रोल नंबर 513000040 राजेश कुमार को सफल घोषित किया गया है।