फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग ने घोषित किया इस भर्ती का परिणाम

Wed, 18 Jul 2018 11:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 535 का भर्ती परिणाम घोषित कर दिया है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 535 के तहत प्रदेश गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा

विज्ञापन


विभाग में सिविल डिफेंस इंस्ट्रक्टर, प्लाटून कमांडर, मुख्य अनुदेशक, प्रशासनिक अधिकारी एवं सहायक स्टोर अधिकारी के छह पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने अक्तूबर 2016 में इन पदों के लिए आवेदन मांगे थे। इसके बाद 27 मार्च 2018 को लिखित परीक्षा और 23 जून को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


आयोग ने मेरिट के आधार पर तीन अभ्यर्थियों रोलनंबर 535000014 मनोज कुमार, 535000071 प्रेम कुमार और 535000097 मुकेश चंद को सफल घोषित किया है, जबकि तीन अन्य पदों के लिए कोई भी योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण खाली रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें