प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने महानिदेशक गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में बैंडमैन एवं गार्डमैन भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने वर्ष 2016 में विभाग में पोस्ट कोड 519 के तहत इन पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे।
आयोग ने 29 मई 2018 को लिखित परीक्षा और 12 नवंबर को मूल्यांकन परीक्षा ली। मेरिट के आधार पर 11 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। ओबीसी अनारक्षित वर्ग की तीन सीटों पर कोई भी योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण तीनों पद खाली रह गए हैं।
आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि सफल अभ्यर्थियों में रोलनंबर 519000027 विजय कुमार, 519000187 प्रेम सिंह, 519000193 ब्रह्मदेव, 519000194 जितेंद्र, 519000202 संजीव
कुमार, 519000205 मोहन लाल, 519000211 रमेश कुमार, 519000217 राजेश कुमार, 519000250 कुलदीप कुमार, 519000256 धर्मपाल और रोलनंबर 519000257 महेंद्र सिंह शामिल हैं।