आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने आयुर्वेद विभाग में आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट पोस्ट कोड 567 के तहत स्वीकृत 229 पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है।
आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि आयोग ने इन पदों को भरने के लिए अक्तूबर 2016 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद 9 जून, 2017 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया।