फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल इंस्पेक्टर भर्ती में एक चयनित, तीन पद रहे खाली

Mon, 02 Sep 2019 05:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 557 के अंतर्गत पर्यटन विभाग में होटल इंस्पेक्टर के पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि होटल इंस्पेक्टर के चार पदों को भरने के लिए आयोग ने अक्तूबर 2016 में आवेदन मांगे थे।

विज्ञापन


आयोग के पास 1121 आवेदन आए, जिसमें 900 आवेदन ही सही पाए गए। जबकि शेष अधूरे आवेदनों को रद्द कर दिया गया। 28 अक्तूबर 2018 को आयोजित लिखित परीक्षा में 550 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

19 अगस्त 2019 को आयोजित मूल्यांकन परीक्षा में 14 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। जिसमें रोलनंबर  557000140 देवनीश का चयन हुआ है। जबकि योग्य उम्मीदवार न मिलने के चलते सामान्य अनारक्षित वर्ग के 2 और ओबीसी का एक पद खाली रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें