फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग ने 10 भर्ती परीक्षाओं का शेडयूल किया जारी

Sat, 29 Sep 2018 12:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग ने दस भर्ती परीक्षाओं का शेडयूल जारी कर दिया है। छंटनी परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। इसके तहत जेई मेकेनिकल पोस्ट कोड-696 की परीक्षा 21 अक्तूबर सुबह के सत्र में, जबकि टीजीटी मेडिकल पोस्ट कोड-653 की परीक्षा शाम के सत्र में होगी।

विज्ञापन


लेबर इंस्पेक्टर पोस्ट कोड-629 की 24 अक्तूबर को सुबह के सत्र में, जबकि लैब असिस्टेंट पोस्ट कोड-639 की शाम के सत्र में, इंस्पेक्टर(होटल) पोस्ट कोड 557 की 28 अक्तूबर को सुबह के सत्र में, जबकि लिपिक पोस्ट कोड-692 की चार नंवबर को सुबह के सत्र में आयोजित होगी। 

वहीं जेई सिविल पोस्ट कोड 695 की 18 नवंबर को सुबह के सत्र में, जेई इलेक्ट्रिकल पोस्ट कोड 663 की शाम के सत्र में, लेबर इंस्पेक्टर पोस्ट कोड-689 की 25 नवंबर को सुबह के सत्र में, जबकि जूनियर इंजीनियर पोस्ट कोड-662 की शाम के सत्र में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करने होंगे। आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 15 दिन पहले वेबसाइट पर उपलब्ध रहेेंगे। अगर किसी को एडमिट कार्ड संबंधित कोई समस्या आती है तो वह आयोग के कार्यालय में संपर्क कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें