फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग ने घोषित किया ड्राइंग अध्यापक भर्ती परीक्षा का परिणाम

Sun, 06 Jan 2019 10:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में ड्राइंग मास्टर भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने पोस्ट कोड 637 के तहत विभाग में ड्राइंग मास्टर के 96 पदों को भरने के लिए सितंबर 2017 में आवेदन मांगे थे। आवेदन आने के बाद आयोग ने 16 जुलाई 2018 को लिखित परीक्षा और 16 से 18 अक्तूबर के बीच पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया।

विज्ञापन

आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इन दोनों परीक्षाओं में मेरिट में रहने वाले 96 सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। अब शिक्षा विभाग प्रदेश के स्कूलों में चयनित ड्राइंग मास्टरों की तैनाती करेगा। परीक्षा में सफल अभ्यथियों में रोलनंबर इस प्रकार से हैं- 637000031, 637000102, 637000127, 637000132, 637000246,

637000334, 637000417, 637000493, 637000594, 637000708, 637000717, 637000925, 637001119, 637001280, 637001393, 637001453, 637001522, 637001634, 637001748, 637001791, 637001804, 637001807, 637001810, 637001884, 637002072, 637002206, 637002258, 637002325, 637002361, 637002414, 637002420, 637002550, 637002552, 637002565, 637002572, 637002653, 637002661, 637002773, 637002813, 637002869, 637002874, 637002881, 637003070, 637003135, 637003140, 637003155, 637003171, 637003378, 637003428, 637003572, 637003574, 637003607, 637003615, 637003747, 637003815, 637003919, 637003931, 637003965, 637004059, 637004120, 637004145, 637004215, 637004289, 637004337, 637004344, 637004362, 637004441, 637004446, 637004482, 637004492, 637004515, 637004695, 637004704, 637004716, 637004728, 637004732, 637004788, 637004799, 637004822, 637004867, 637004882, 637004886, 637004948, 637004971, 637005058, 637005250, 637005270, 637005272, 637005291, 637005318, 637005328, 637005374, 637005402, 637005413, 637005495, 637005620 ।
विज्ञापन


जूनियर ड्राफ्ट्समैन की लिखित परीक्षा अब 17 फरवरी में
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की ओर से रविवार 06 जनवरी को होने वाली जूनियर ड्राफ्ट्समैन की लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अब इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी को होगा। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पोस्ट कोड 665 के तहत इन पदों की भर्ती परीक्षा के लिए हमीरपुर और शिमला दो जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जनवरी माह में होने वाली परीक्षा को प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया है। अब यह परीक्षा फरवरी माह में होगी।

टीजीटी समेत तीन पोस्ट कोड की मूल्यांकन परीक्षाएं 29 से
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने टीजीटी मेडिकल अध्यापक समेत तीन विभिन्न पोस्ट कोड की भर्तियों की मूल्यांकन परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। पोस्ट कोड 657 के तहत फूड सेफ्टी ऑफिसर की मूल्यांकन परीक्षा 29 जनवरी को आयोग के कार्यालय में होगी। इसी तरह पोस्ट कोड 653 टीजीटी मेडिकल की मूल्यांकन परीक्षा 30, 31 जनवरी और 1 व 2 फरवरी को होगी।

पोस्ट कोड 654 लेबोरेटरी असिस्टेंट एलोपैथी की मूल्यांकन परीक्षा 5, 6, 7 फरवरी को आयोग कार्यालय में होगी। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि मूल्यांकन परीक्षाओं में भाग लेने के लिए चयनित अभ्यर्थियों को डाक से सूचना भेज दी गई है। अभ्यर्थियों को संबंधित प्रमाण पत्रों के अलावा एक-एक स्वयं सत्यापित प्रतियां भी लानी होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें