हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने असिस्टेंट प्रोग्रामर के एक पद के लिए अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 29 नंवबर 2017 को ली गई थी।
इसके बाद पांच अभ्यर्थियों को मूल्यांकन के लिए तीन फरवरी 2018 को बुलाया गया। परीक्षा परिणाम और मूल्यांकन प्रक्रिया में अव्वल रहे रोल नंबर 542000020 रवि गुलेरिया को 63.23 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण घोषित किया गया है।
वहीं कंप्यूटर ऑपरेटर के दो पदों के लिए ली गई परीक्षा का भी अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 28 नवंबर 2017 को हुई थी जिनमें से छह अभ्यर्थियों को मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए तीन फरवरी 2018 को बुलाया गया था।
इन अभ्यर्थियों में से परीक्षा और मूल्याकंन के आधार पर दो अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। रोल नंबर 543000035 सुभद्रा कुमारी 64.75 फीसदी और रोल नंबर 543000257 हिमानी शर्मा 59.34 फसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण हैं। आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने इसकी पुष्टि की है।