चिकित्सा शिक्षा विभाग अप्रैल और मई में प्रदेश के सरकारी और निजी डेंटल कॉलेजों की 50 फीसदी स्टेट कोटा और निजी कॉलेजों की 50 फीसदी स्टेट और 50 फीसदी मैनेजमेंट कोटा की पीजी (एमडीएस) सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग आयोजित कर रहा है।
9 अप्रैल को पहले चरण की काउंसलिंग होगी। जबकि दूसरे चरण की काउंसलिंग 16 अप्रैल को होगी।
अभ्यर्थी 31 मार्च तक आनलाइन फार्म से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए तय किए गए शेड्यूल और पात्रता शर्तों सबंधित जानकारी को प्रोस्पेक्टस जारी कर दिया गया है।
इस संदर्भ में विभाग की वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। नीट-एमडीएस-2018 स्टेट मेरिट के आधार पर यह काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। जिसे काउंसलिंग कमेटी के सदस्य सचिव व प्रधानाचार्य राजकीय दंत महाविद्यालय शिमला तैयार करेंगे।
पात्र अभ्यर्थी www.hpgdcshimla.org & www.hp.gov.in/hpdmerसे आवेदन फार्म और पात्रता संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अभ्यर्थी को आवेदन फार्म के साथ तय फीस भी जमा करवानी होगी। इससे पहले 24 मार्च आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि थी। लेकिन अब विभाग ने इसे सात दिन के लिए बढ़ा दिया है।