फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों ने दी सब इंस्पेक्टर बनने के लिए लिखित परीक्षा

Mon, 22 Jul 2019 12:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से रविवार को सब इंस्पेक्टर के पोस्ट कोड-729 के 33 पदों का भरने के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई। प्रदेश भर में इसके लिए 100 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए। सुबह के सत्र में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


एसआई के 33 पदों के लिए साढ़े 26 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि, करीब दस फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। सुबह 10 से लेकर 12 लेकर लेकर लिखित परीक्षा आयोजित हुई। सुबह नौ बजे से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर जुटना शुरू हो गए थे। देखते ही देखते परीक्षा केंद्रों पर युवाओं की भीड़ लग गई।

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग सब इंस्पेक्टर पोस्ट कोड-729 के तहत 33 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इन पदों पर करीब 27 से 28 हजार युवाओं ने आवेदन किया था। इसके बाद करीब दो हजार अभ्यर्थियों के आवेदन रिजेक्ट हो गए।
विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया की दौड़ में 26 हजार 680 युवा थे। इनके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन जिला स्तर और ब्लॉक स्तर पर किया गया था। हरेक जिले में लिखित परीक्षा हुई। परीक्षा से संबंधित पुख्ता प्रबंधन परीक्षा केंद्रों में किए गए थे। इस संबंध में कर्मचारी चयन आयोग के सचिव जितेंद्र कंवर ने कहा कि रविवार को लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इसमें हजारों अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा से संबंधित पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें