एंट्रेंस टेस्ट देने आए परीक्षार्थी
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी ने बीएड पंजाब स्टेट लेवल एंट्रेंस टेस्ट कराया। इसमें 17710 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। कुछ प्रश्न कठिन होने के कारण विद्यार्थियों को अधिक दिमाग लगाना पड़ा। परीक्षा के लिए 18288 स्टूडेंट्स ने आवेदन किए थे। इसमें से 96.84 फीसदी ने एग्जाम दिया। परीक्षा के दौरान परीक्षा नियंत्रक प्रो. परविंदर सिंह समेत कई अधिकारियों ने केंद्रों का दौरा किया।
इस दौरान सब व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं। कुछ विद्यार्थियों के मुताबिक परीक्षा में इस बार हार्ड प्रश्न आए थे। पीजीजीसी सेक्टर- 11 में एग्जाम देने पहुंचे रोहित यादव और हेमंत रावत ने कहा कि इस बार जनरल नॉलेज के कई प्रश्न उलझाऊ थे। यही बात पीयू में एग्जाम देने पहुंचे कुछ विद्यार्थियों ने कही। छात्रा साक्षी पटेल और गुरविंदर सिंह ने कहा कि परीक्षा ठीक हुई, लेकिन कुछ प्रश्न समझ नहीं आ रहे थे।
पीयू ने कराया एमबीए एक्सक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट
उधर, पीयू की ओर से एमबीए एक्सक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट कराया गया। पीयू के अलावा लुधियाना में भी सेंटर बनाया गया था। इसमें 633 विद्यार्थियों में से 586 ने परीक्षा दी। पीयू के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान सभी व्यवस्थाएं ठीक मिलीं।