हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने सामान्य उद्योग निगम में सीनियर असिस्टेंट अकाउंट्स के आठ पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पोस्ट कोड 508 के तहत सीनियर असिस्टेंट अकाउंट्स के पदों को भरने के लिए आयोग ने 11 दिसंबर 2016 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। जबकि 20 मार्च 2017 को साक्षात्कार का आयोजन किया गया।