फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSSC: ऑफिस असिस्टेंट और क्लर्क भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी

Fri, 17 Mar 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 556 और क्लर्क पोस्ट कोड 484 की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की लिखित परीक्षा 28 अप्रैल को जिला मुख्यालयों पर, जबकि क्लर्क की 10 मई को जिला मुख्यालय स्तर पर होगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही आयोग ने साक्षात्कार की तिथि भी घोषित कर दी हैं। आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने बताया कि जेबीटी दृष्टिहीन दिव्यांगों के साक्षात्कार 28 व 29 मार्च, जेबीटी श्रवण दिव्यांग के लिए 29 और ब्रेल टीचर के लिए 30 मार्च को साक्षात्कार होंगे।

इसके अलावा आयोग ने क्लर्क पोस्ट कोड 456 के तहत टाइपिंग टेस्ट के लिए अतिरिक्त उम्मीदवारों का चयन कर उन्हें 26 और 27 मार्च को परीक्षा के लिए बुलावा पत्र भेजे हैं। आयोग के सचिव ने कहा कि अगर किसी कारणवश किसी उम्मीदवार को बुलावा पत्र नहीं मिलता है तो वह आयोग के दूरभाष नंबर 01972-222204 और 221841 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें