फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSSC: सरकारी नौकरी का मौका, जल्द होने जा रहीं भर्ती परीक्षाएं

Thu, 18 Jan 2018 10:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। कर्मचारी चयन आयोग जल्द 25 भर्ती परीक्षाएं कराने की तैयारी में है। इन भर्तियों को करवाने के लिए भी आयोग ने खाका तैयार कर लिया है। 

विज्ञापन


वहीं, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने बीते चार माह में 32 भर्ती परीक्षाएं करवाकर प्रदेश में एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है। महज चार माह में इतनी संख्या में भर्ती परीक्षाएं इससे पहले आयोग ने कभी भी नहीं करवाई हैं। 

औसतन हर महीने आठ लिखित परीक्षाओं का आयोजन किया जा चुका है। कर्मचारी चयन आयोग में यह भर्तियों दो सालों से लटकी हुई थीं। आयोग ने साल 2016 में विभिन्न पदों को भरने के लिए प्रदेशभर के अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सितंबर माह में 69 पोस्ट कोड के तहत आए इतने आवेदन

डॉ. जितेंद्र कंवर, सचिव, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
आवेदन आने के बाद आयोग ने आवेदनों की छंटनी प्रक्रिया शुरू की। लेकिन किसी कारणवश 57 विभिन्न पोस्ट कोड की भर्तियां लटकी हुई थीं। इस दौरान आयोग के कई पदाधिकारी इधर से उधर भी हुए।

बाद में नई नियुक्तियों के बाद भर्तियों की प्रक्रिया सुचारु हुई। इसी बीच आयोग ने बीते वर्ष सितंबर माह में 69 पोस्ट कोड के तहत तीन हजार पदों के लिए आवेदन प्राप्त किए हैं। इन आवेदनों की प्रारंभिक छंटनी का कार्य पूर्ण हो चुका है। 

उधर, हिप्र कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि आयोग ने चार माह में रिकॉर्ड 32 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया है। शेष 25 पोस्ट कोड की भर्तियों का कार्य भी शीघ्र निपटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें