कर्मचारी चयन आयोग ने शास्त्री और पुलिस सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में बदलाव किया है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने शास्त्री पोस्ट कोड-635 और पुलिस सब इंस्पेक्टर पोस्ट कोड-584 के पदों को भरने के लिए लिखित छंटनी परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है।
शास्त्री की परीक्षा 20 मई की बजाय अब 27 मई को सायंकालीन सत्र में होगी। इसी तरह 27 मई को होने वाली पुलिस सब इंस्पेक्टर पोस्ट कोड-584 की परीक्षा 27 मई की बजाय 20 मई को सायंकालीन सत्र में होगी।
कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने राष्ट्रीय संस्कृत संगठन और अन्य अभ्यर्थियों के अनुरोध पर इन परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है। मई माह में होने वाली शेष परीक्षाएं निर्धारित समयसारिणी के अनुसार ही होंगी।